‘कोई भी पात्र मतदाता न छूटे’ के लक्ष्य के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया डोर-टू-डोर निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Last Updated on July 4, 2026 by Gopi Krishna Verma मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने की दिशा में प्रशासन सक्रिय, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया सघन क्षेत्र भ्रमण गिरिडीह। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के प्रभावी, समयबद्ध एवं त्रुटिरहित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला…

Last Updated on July 4, 2026 by Gopi Krishna Verma

मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने की दिशा में प्रशासन सक्रिय, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया सघन क्षेत्र भ्रमण

गिरिडीह। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के प्रभावी, समयबद्ध एवं त्रुटिरहित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज 31-गांडेय विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों के बीच खटिया पर बैठकर आत्मीय संवाद स्थापित किया।

इस दौरान उन्होंने घर-घर (डोर-टू-डोर) चल रहे अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण एवं संग्रहण, मतदाताओं से प्रपत्र भरवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन, ऑनलाइन डिजिटाइजेशन तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से संबंधित अन्य गतिविधियों का गहन अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) से अभियान की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए अभियान के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता, शुद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा प्राप्त सभी प्रपत्रों का ऑनलाइन डिजिटाइजेशन निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्रता से किया जाए। उन्होंने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि प्रत्येक घर तक पहुंच बनाते हुए सभी पात्र मतदाताओं का गणना प्रपत्र अनिवार्य रूप से भरवाना सुनिश्चित करें। किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए तथा आवश्यक दस्तावेजों का सही ढंग से सत्यापन कर समय पर पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित एईआरओ, ईआरओ एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों को भी नियमित क्षेत्र भ्रमण कर अभियान की सतत निगरानी करने, दैनिक प्रगति की समीक्षा करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक संपन्न कराएं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आम नागरिकों से भी अपील किया कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करें, समय पर अपना गणना प्रपत्र भरें तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाई जा सके।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed