Last Updated on July 6, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सोमवार को पीरटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत हरकटवा नाला में एक महिला का सड़ा गला शव बरामद हुआ था जिसके संदर्भ में पीरटांड़ थाना काण्ड संख्या…23/26 दिनांक 05.07.2026 धारा 103(1)/238(a)/3(5) B.N.S दर्ज किया गया है। घटना की गंभिरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गिरिडीह भा०पु०से० डॉ बिमल कुमार के द्वारा त्वरित अनुसंधान एवं काण्ड के उद्भेदन के लिए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी आबीद खान के नेतृत्व में एक एस०आइ०टी० गठीत किया गया।
गठित टीम के द्वारा काण्ड का उद्भेदन महज 12 घण्टे के भीतर सफलतापुर्वक कर लिया गया तथा काण्ड में शामिल अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद पुछ-ताछ के दौरान बताया कि इसका विवाह 09.03.2026 को पड़ोस का गांव भावनपुर स्थित स्व० शिवलाल मुर्मू की बेटी के साथ आपसी प्रेम प्रसंग के बाद हुआ था। विवाह के बाद से इसे लागातार संदेह था कि इसकी पत्नी किसी अन्य लड़के से बात चित करती थी। घटना के दिन (दिनांक 28.06.2025) अभियुक्त जब मृतिका के साथ था तो उसी समय मृतिका के मोबाईल में अन्य युवक का फोन आ जाने के कारण आवेश में आ गया तथा गला घोंट कर हत्या कर दिया तथा लाश को छुपाने के नियत से हरकटवा नाला में ले जाकर उपर से बगल के खेत का घांस को डाल दिया और वापस घर आकर साधारण व्यवहार करने लगा।

अभियुक्त मुन्नालाल किस्कू के निशानदेही पर काण्ड का दूसरा घटनास्थल जहां गला दबा कर अभियुक्त के द्वारा अपनी पत्नी का हत्या किया गया उसकी पहचान हो चूकी है तथा घटनास्थल के पास ही झाड़ी में छुपाया हुआ मृतिका का एक जोड़ा चप्पल (गुलाबी रंग का) भी बरामद किया गया है।
जप्ती/बरामदगी
- अभियुक्त का oppo कम्पनी का क्रिम रंग का मोबाईल ।
- अभियुक्त के निशानदेही पर मृतिका को एक जोडा चप्पल (गुलाबी रंग का)।
गिरफ्तार अभियुक्त को विवरणी
- मुन्नालाल किस्कू उम्र करीब 19 वर्ष पिता गोराचन्द किस्कू ग्राम- धावाटांड टोला-हरकटवा थाना- पीरटांड़ जिला- गिरिडीह।
छापामारी दल शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मों का नाम
आबीद खान, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डुमरी, पुअनि जितेन्द्र कुमार सिंह थाना प्रभारी पीरटांड़, पुअनि जितेन्द्र सिंह बिष्ट, पीरटांड़ थाना, आ0-600 प्रदीप कुमार, रिजव गार्ड पीरटांड़ थाना, आ0-599 अवनीश चन्द्रवंशी, रिजव गार्ड पीरटांड थाना,आ0-613 कुश कुमार द्विवेदी, रिजवं गाड पीरटांड़ थाना ।




