Last Updated on August 16, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। भारत रत्न से सम्मानित एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री, महान राष्ट्रवादी नेता और भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि “अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने अपने विचार, सिद्धांत और राष्ट्रसेवा से करोड़ों देशवासियों के दिलों में अमिट स्थान बनाया। उनका जीवन हमें राष्ट्रहित, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। अटल जी सदैव हमारे विचारों और कार्यों में जीवित रहेंगे।”


इस अवसर पर सुभाष सिन्हा, मनोज संघई, शैवाल घोष, अमर सिन्हा, नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा, राजेश जायसवाल, सुमन सिन्हा, इनोद साव, रंजीत कुमार, नागो यादव, अनिल सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
सभी ने अटल जी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।




