पीएम के आगमन को लेकर एसपी ने की अधिकारियों संग बैठक

Last Updated on May 10, 2024 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। शुक्रवार को गिरिडीह ज़िले के बिरनी प्रखंड़ के पेशम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित गिरिडीह जिले आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने समाहरणालय सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी 14 मई को बिरनी…

Last Updated on May 10, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शुक्रवार को गिरिडीह ज़िले के बिरनी प्रखंड़ के पेशम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित गिरिडीह जिले आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने समाहरणालय सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी 14 मई को बिरनी प्रखंड के पेशम अडवारा में प्रधानमंत्री का संभावित आगमन होना है। इसे लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कराई जा रही है। ताकि किसी भी प्रकार का लॉ एंड ऑर्डर का इश्यू उत्पन्न न हो।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को उनके कार्य दायित्व सौंपा तथा इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न पदाधिकारी को अलग-अलग टास्क सौंपें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दौरे पर आने वाले लोगों को कैसे नियंत्रित करना है, सुरक्षा के दृष्टिकोण से कहां-कहां बैरेकेडिंग होने है इसका आकलन किया जाना आवश्यक है। इसी तरह स्थल के चारों ओर व विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट का डेप्लॉयमेंट करने को लेकर सदर एसडीओ को जिम्मेदारी दी गई। साथ ही सिविल सर्जन को एंबुलेंस को चिकित्सक सहित सुव्यवस्थित कर अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया गया। इसी तरह उन्होंने फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर, फायर ऑफिसर को भी उनके क्षेत्र से संबंधित कई टास्क सौंपे गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को माननीय प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान अलर्ट मोड में रहने को लेकर निर्देशित किया।

मौके पर बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, पूर्वी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी तथा बगोदर सरिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, भवन प्रमंडल, विद्युत प्रमंडल, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, एसडीपीओ डुमरी, एसडीपीओ खोरी महुआ समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports