Last Updated on July 11, 2026 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। शनिवार को वेव इंटरनेशनल स्कूल के निर्देशक डॉ. कृष्णा कुमार सिंह के निर्देशन तथा प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्य, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की भावना का विकास करने के उद्देश्य से शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए बाल संसद गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपनाया गया। यह चुनाव पूर्णतः ऑनलाइन पद्धति के द्वारा कराया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नामांकन कराया। सभी प्रक्रियाओं का सफलतापूर्वक पालन करते हुए चुनाव सम्पन्न कराया गया।
इस प्रक्रिया में निर्देशक एवं प्रधानाचार्य महोदय के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।





