गिरिडीह में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भतीजे की मौत, फूफा गंभीर रूप से घायल

0

Last Updated on October 5, 2026 by Gopi Krishna Verma

तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी-बरहमसिया मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा; पुलिस जांच में जुटी

गिरिडीह। गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भतीजे करण तुरी की मौत हो गई, जबकि उनके फूफा लाटो तुरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के बिसौली निवासी लाटो तुरी अपने ससुराल चंदौरी गांव आए हुए थे। सोमवार को वे अपने भतीजे करण तुरी (पिता सिकंदर तुरी) के साथ वॉक पर निकले थे। चंदौरी-बरहमसिया मुख्य मार्ग पर बरहमसिया के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

बिजली के खंभे से टकराए करण

टक्कर इतनी भीषण थी कि करण अनियंत्रित होकर पास ही लगे बिजली के खंभे से जा टकराए। हादसे के तुरंत बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. जैनेंद्र और स्वास्थ्यकर्मी तासीर ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

डॉक्टरों द्वारा गंभीर अंदरूनी चोटों की पुष्टि किए जाने के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया। हालांकि, गिरिडीह ले जाते समय रास्ते में ही करण तुरी ने दम तोड़ दिया।

फिलहाल लाटो तुरी का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और करण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed