‘प्रयास पहल’ का छठवां स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न
Last Updated on May 21, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में संचालित सामाजिक संस्था प्रयास पहल का छठवां स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, देवरी जिला परिषद सदस्य भाग-05 संजू देवी, जमुआ भाग-13 जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, युवा समाजसेवी मनीष कुमार, कांग्रेस नेता अनिल चौधरी, मनिकबाद मुखिया महेश वर्मा, चिकनाडीह मुखिया प्रतिनिधि कैलाश यादव, जमखोखरो मुखिया जितेन्द्र शर्मा, समाजसेवी नेमधारी शर्मा, पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी, समाजसेवी दिगम्बर दिवाकर, समाजसेवी रूपेश कुमार सिंह, युवा नेता अमित कुमार, शिक्षक बिनोद कुमार, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर द्विवेदी, शिक्षक पंचानंद पांडेय सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रयास पहल द्वारा पिछले छह वर्षों से संस्था को अपने मेहनत, विश्वास, सहयोग एवं मार्गदर्शन से सशक्त बनाने वाले 300 से अधिक सदस्यों, शिक्षकों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया।ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम इस समारोह का विशेष आकर्षण रहा।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और खूब सराहना बटोरी।मुख्य अतिथि श्रीमती मुनिया देवी ने संस्था द्वारा पिछले छह वर्षों से किए जा रहे शैक्षणिक, सामाजिक एवं सकारात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रयास पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने संस्था को भविष्य में भी इसी तरह समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रयास पहल के संस्थापक सुबोध कुशवाहा, अध्यक्ष विकास कृष्ण मंडल, पंकज कुमार, मंच संचालक राजु कुमार राय, प्रवेश बर्मा, मुकेश सिंह, तेजलाल बर्मा, धनेश्वर मंडल, कमलेश रघुकला, प्रवीण बर्मा सहित संस्था के अनेक सदस्य, शिक्षक, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
