पीरटांड़: प्रशिक्षण के दूसरे दिन भाजपाईयों ने योगाभ्यास कर किया शुरुआत

0

Last Updated on May 17, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर द्वारा पारसनाथ की तलहटी स्थित कोरिया भवन में आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के दूसरे दिन की शुरुआत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रातः शाखा लगाकर योगाभ्यास से शुरुआत किया, जिसका संचालन देवराज एवं बासुदेव चंद्रवंशी ने किया।

प्रशिक्षण महाभियान के सत्र के दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने “भाजपा के कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन की विचारधारा को पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग—युवा, महिला, किसान, मजदूर एवं वंचित समुदाय—तक पहुंच बनाकर संगठन को और अधिक सशक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसका आधार कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन एवं सेवा भाव है।

आज के प्रशिक्षण वर्ग के सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप विषय पर विक्रांत उपाध्याय, देश के सम्मुख चुनौतियां एवं निदान के हमारे प्रयास विषय पर पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन, बूथ प्रबंधन एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम मन की बात विषय पर विकास प्रीतम सिन्हा तथा मोदी सरकार के गरीब कल्याण की योजनाओं विषय पर कोडरमा की विधायक नीरा यादव ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण एवं संवाद स्थापित किया।प्रशिक्षण महाअभियान में क्विज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण महाअभियान के समापन सत्र में वर्ग प्रभारी एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश सिंह एवं भाजपा गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय ने सभी प्रदेश नेतृत्व एवं जिला कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप से दिलीप वर्मा, शालिनी वैश्यकार, यदुनंदन पाठक, महादेव दुबे, मुनिया देवी, दिनेश यादव, विनय सिंह, सुरेश साव, प्रदीप साहू, चुन्नू कांत, डॉ शैलेंद्र चौधरी, अरुण हाज़रा, सुभाष सिन्हा, संदीप डांगाईच, सिकंदर हेम्ब्रम, श्याम प्रसाद, मनोज सिंह, नवीन सिन्हा, मुकेश जालान, सुरेश मंडल, संगीता सेठ, अरुण हाज़रा, देवराज, एंथनी स्वामी, संजीव कुमार, अजय सिंह , प्रकाश यादव, मनोज पांडेय, सोमनाथ पांडेय, अरबिंद बरनवाल, कामख्या गिरी, अरविंद चंद्र राय, सुमन सिन्हा सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *