गिरिडीह: मर्सी हॉस्पिटल में निःशुल्क शिविर का आयोजन, 330 मरीजों ने लिया लाभ
Last Updated on May 17, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शहर के अग्रणी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल मर्सी हॉस्पिटल गिरिडीह के द्वारा रविवार को आयोजित विशाल निःशुल्क परामर्श शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में जिले एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए 330 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया तथा विभिन्न जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।

सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चले इस शिविर में अस्पताल के विभिन्न विभागों के अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। शिविर में जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अनुज अनिल लड्डा, ऑर्थोपेडिक एवं ट्रॉमा सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. रोइश उद्दीन, मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. मो० शहज़ाद शेख, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. लीलावती पाडिगेला, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका अग्रवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल शाहाबादी एवं (स्क्वाइन लीडर) डॉ. सौरभ जगनानी (सेवानिवृत्त), त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. फरहा आज़ाद, ईएनटी, सिर और गर्दन रोग विशेषज्ञ डॉ विवेक डोकानिया, रेडियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ निकेश सिंह तथा गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रवण कुमार उपस्थित रहे।

मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया।शिविर के दौरान मरीजों के लिए शुगर एवं बी.पी. की निःशुल्क जांच की व्यवस्था की गई थी। वहीं श्वास संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए फ्री स्पाइरोमेट्री / पीएफटी टेस्ट भी उपलब्ध कराया गया, जिससे फेफड़ों की कार्यक्षमता की जांच की जा सकी। शिविर में आए मरीजों ने अस्पताल द्वारा दी गई स्वास्थ्य सुविधाओं एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं की सराहना की।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों तक बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि समय रहते लोगों को सही चिकित्सा परामर्श और उपचार मिल सके। शिविर में आने वाले मरीजों को जांच एवं उपचार पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी प्रदान की गई।

मर्सी हॉस्पिटल के CEO पी.एच. मिश्रा ने कहा, “मर्सी हॉस्पिटल का प्रयास हमेशा से रहा है कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके। इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि लोगों का विश्वास अस्पताल पर लगातार बढ़ रहा है। आगे भी अस्पताल द्वारा ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर सही इलाज और विशेषज्ञ परामर्श मिल सके।”
