झारखंड बोर्ड परीक्षा 2027: जैक ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर जारी की चेतावनी, तुरंत देखें पूरी डिटेल्स!

0

Last Updated on November 2, 2026 by Gopi Krishna Verma

JAC NEWS। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) और इंटरमीडिएट परीक्षा, 2027 में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और संबंधित संस्थानों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। परीक्षा से जुड़े आवेदन प्रपत्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के ‘Exam Form Portal’ सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

परिषद द्वारा जारी विज्ञप्ति संख्या 69/2026 के अनुसार, परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने की तिथियां इस प्रकार हैं:

  • वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2027 के लिए:
    • विलंब शुल्क रहित परीक्षा आवेदन प्रपत्र स्वीकार करने एवं चालान जनरेट करने की तिथि: 12.11.2026 से 26.11.2026 तक
    • ऑनलाइन या RTGS के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 30.11.2026 तक
    • विलंब शुल्क सहित परीक्षा आवेदन प्रपत्र स्वीकार करने एवं चालान जनरेट करने की तिथि: 27.11.2026 से 04.12.2026 तक
    • विलंब शुल्क सहित शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 07.12.2026 तक
  • वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा, 2027 के लिए:
    • विलंब शुल्क रहित परीक्षा आवेदन प्रपत्र स्वीकार करने एवं चालान जनरेट करने की तिथि: 12.11.2026 से 26.11.2026 तक
    • ऑनलाइन या RTGS के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 30.11.2026 तक
    • विलंब शुल्क सहित परीक्षा आवेदन प्रपत्र स्वीकार करने एवं चालान जनरेट करने की तिथि: 27.11.2026 से 04.12.2026 तक
    • विलंब शुल्क सहित शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 07.12.2026 तक

क्या है झारखंड बोर्ड का नया निर्देश और क्यों बरती जा रही है सख्ती?

परिषद ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि अक्सर यह देखा जाता है कि पोर्टल शुरू होने के बाद छात्र-छात्राएं हड़बड़ी में फॉर्म भरते हैं, जिससे कई प्रकार की त्रुटियां सामने आती हैं और फॉर्म छूटने की भी समस्या होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए, पोर्टल के प्रारंभ होने से पूर्व ही परीक्षा आवेदन प्रपत्र परिषद के पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, ताकि समय रहते फॉर्म भरकर छात्रों के डेटा / LOS (List of Students) से उसका मिलान किया जा सके।

संस्थान प्रधानों के लिए विशेष निर्देश:

  • उक्त परीक्षा आवेदन प्रपत्र को डाउनलोड कर संबंधित छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
  • परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं का LOS तैयार कर लिया जाए।
  • भरे हुए परीक्षा आवेदन प्रपत्र का मिलान तैयार किए गए LOS से कर लिया जाए ताकि वास्तविक स्थिति ज्ञात हो सके।

बड़ी चेतावनी: एक भूल और बर्बाद हो सकता है पूरा एक साल!

जैक ने कड़े शब्दों में चेताया है कि कई मामलों में देखा गया है कि संस्थान द्वारा किसी अन्य छात्र की पंजीयन संख्या पोर्टल पर भरकर परीक्षा आवेदन जमा कर दिया जाता है, जिससे वास्तविक छात्र फॉर्म भरने से वंचित रह जाता है। इसका पता उन्हें तब चलता है जब प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होता है। ऐसे में छात्र का पूरा एक शैक्षणिक वर्ष बर्बाद हो जाता है। अतः सभी संस्थान सही-सही पंजीयन संख्या का उपयोग करना सुनिश्चित करें।

नोट: दिनांक 02.11.2026 से परिषद पोर्टल पर परीक्षा आवेदन प्रपत्र एवं शुल्क विवरण उपलब्ध होगा। इसे डाउनलोड कर छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराते हुए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने से जुड़ी सभी तैयारियां पोर्टल के शुरू होने से पहले ही पूरी कर ली जाएं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed