सबिता बनी नवडीहा ओपी की पहली महिला प्रभारी

Last Updated on April 14, 2026 by Gopi Krishna Verma नवडीहा। सबिता कुमारी ने नवडीहा ओपी प्रभारी के रूप में सोमवार देर शाम को योगदान दिया। बताते चलें कि सबिता पहली महिला है जिसे नवडीहा ओपी का प्रभार मिला है। इसके पहले सभी प्रभारी पुरुष थे।  उन्होंने निवर्तमान ओपी प्रभारी दीपक कुमार से प्रभार लिया।…

Last Updated on April 14, 2026 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। सबिता कुमारी ने नवडीहा ओपी प्रभारी के रूप में सोमवार देर शाम को योगदान दिया। बताते चलें कि सबिता पहली महिला है जिसे नवडीहा ओपी का प्रभार मिला है। इसके पहले सभी प्रभारी पुरुष थे। 

उन्होंने निवर्तमान ओपी प्रभारी दीपक कुमार से प्रभार लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। ओपी आने वाले फरियादियों की समस्या संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ सुनी जायेगा, ताकि उन्हें त्वरित न्याय मिल सके। पुलिस और जनता के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित कर लोगों को सुलभ और बेहतर कानूनी सेवा उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

एक महिला को नवडीहा ओपी प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों में हर्ष व्याप्त है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports