ससुराल जा रहे युवक का कोयला लदा बाइक से टक्कर में मौत

0

Last Updated on April 15, 2026 by Gopi Krishna Verma

एक महीना पहले ही हुआ था शादी

बिरनी। बुधवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की शादी पिछले माह 14 मार्च को हुई थी। बुधवार को वो बाइक से ससुराल जा रहा था कि इसी दौरान उसकी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसा भरकट्टा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिताखारो में हुई। वहीं, मृतक की पहचान धनवार थाना क्षेत्र के खैरवानी निवासी विवेक पांडेय (23) के रूप में हुई है। विवेक पूजा-पाठ करवाता था। वो किसी काम से अपने ससुराल बगोदर क्षेत्र के बालक जा रहा था।

अवैध कोयला लदे बाइक ने लिया जान

इसी बीच एक तेज रफ्तार कोयला लदी बाइक ने सामने से आ रही विवेक की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतना भीषण था कि विवेक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायल युवक को तुरंत एक निजी वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम गिरिडीह सदर अस्पताल में किया गया।

शादी के एक महीने बाद हुआ विधवा

शादी के महज एक माह बाद हुए इस हादसे से परिवार में दुख का माहौल है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले आई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *