नवडीहा: जमीन विवाद में फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार
Last Updated on May 20, 2026 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। नवडीहा ओपी पुलिस ने कांड़ संख्या 34/25 के तीन अभियुक्तों क्रमशः गुजर मिर्जा, कलीम खान, सैराज खां को को जेल भेज दिया है। उनलोगों को पुलिस ने बुधवार रात्रि को एस-ड्राइव के विशेष अभियान के तहत पकड़ा था। बताया गया कि उक्त कांड से संबंधित दो अभियुक्तों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। वहीं अन्य 13 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। उक्त सभी आरोपियों का बेल गिरिडीह न्यायालय द्वारा निरस्त कर दिए जाने के बाद सभी फरार चल रहा था।

एक वर्ष पुराना है मामला
मामला ओपी क्षेत्र के नवडीहा निवासी कामेश्वर साहु से संबंधित है, जिनके जमीन को फर्ज़ी दस्तावेजों के आधार पर उक्त आरोपियों द्वारा दूसरे को बेच दिया गया था। इस संबंध में भुक्तभोगी ने नवडीहा ओपी में बीते 20.02.2025 को एफआईआर दर्ज कराया था। भुक्तभोगी के पुत्र आनंद साहु ने कहा कि पुलिस सही दिशा में काम कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताया की शीघ्र ही उसे न्याय मिलेगा।
ओपी प्रभारी ने कहा
इस संबंध में नवडीहा ओपी प्रभारी सबिता कुमारी ने कहा कि किसी भी कांड में संलिप्त फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वे बेहद सतर्क है। ओपी क्षेत्र को क्राइम मुक्त करने का वे हर संभव प्रयास कर रहीं हैं।
