दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, थाना में आवेदन

0

Last Updated on May 24, 2026 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। थाना क्षेत्र के गांडो गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मामला तूल पकड़ लिया है। मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाते हुए जमुआ थाना में आवेदन देकर ससुराल पक्ष सहित कई लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पोबी निवासी जीतु यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री ललिता देवी की शादी वर्ष 2023 में गांडो निवासी पवन यादव के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। आवेदन में कहा गया है कि सास दुलारी देवी, ससुर मनोज यादव एवं ननद कलीका देवी लगातार पांच लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट एवं मानसिक प्रताड़ना की जाती थी।

पीड़ित पिता के अनुसार शनिवार सुबह करीब पांच बजे समधी मनोज यादव ने फोन कर उनके पुत्र को सूचना दी कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है और शव ले जाने को कहा। सूचना मिलते ही परिजन गांडो गांव पहुंचे, जहां ललिता देवी का शव खाट पर पड़ा मिला। मृतका के गले पर रस्सी का काला निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने सुनियोजित साजिश के तहत रस्सी से गला घोंटकर हत्या की है। साथ ही गांव के कुछ अन्य लोगों पर भी हत्या में सहयोग, संरक्षण देने तथा आरोपियों को भगाने का आरोप लगाया गया है। मृतका का आठ माह का एक बच्चा भी है। घटना की सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *