हिरोडीह: 15 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

0

Last Updated on May 14, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से एक लाख से अधिक की 15 पेटी विदेशी शराब बरामद की है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 13 मई, 2026 को पुलिस अधीक्षक डाॅ. विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि हिरोडीह थाना क्षेत्र के बरबाबाद गांव के आसपास एक पिकअप वाहन से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन संख्या WB-23C7405 को पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर कुल 15 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में हिरोडीह थाना कांड संख्या 66/26 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 274/275/3(5) एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में माणिकबाद निवासी 19 वर्षीय कृष्णा साव तथा 40 वर्षीय हेमलाल साव शामिल हैं।

छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार दास, थाना प्रभारी महेश चंद्र, एसआई धंजीव कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *