Last Updated on August 16, 2026 by Gopi Krishna Verma
फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के राष्ट्रीय सर्वेक्षण की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

गिरिडीह। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल किया गया है। देशभर के 1,100 से अधिक जिला पुलिस प्रमुखों के प्रदर्शन का आकलन कर तैयार की गई इस सूची में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, नेतृत्व क्षमता, जनसंपर्क, नवाचार, पारदर्शिता, त्वरित निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन और जनमित्र पुलिसिंग जैसे मानकों को आधार बनाया गया।


राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित सूची में झारखंड से गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार का चयन जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के अनुसार, सर्वेक्षण का उद्देश्य बेहतर नेतृत्व, प्रभावी पुलिसिंग और जनता के बीच विश्वास कायम करने वाले पुलिस अधिकारियों को पहचान देना है।
अब चयनित 100 पुलिस कप्तानों में से देश के टॉप-25 पुलिस अधिकारियों की अगली सूची तैयार की जाएगी, जो आगामी अंक में प्रकाशित होगी। डॉ. बिमल कुमार की उपलब्धि से गिरिडीह पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ा है।




