गिरिडीह: पचंबा पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

0

Last Updated on May 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

दो सगी बहनों ने कॉल कर पुलिस से मांगी थी मदद

गिरिडीह। जिले के पचंबा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर उनसे देह व्यापार कराने वाले सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। वहीं पुलिस ने बोडो इलाके में छापेमारी कर दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया, जबकि पूरे धंधे की मास्टरमाइंड महिला को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला गांव की नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देकर गिरिडीह शहर बुलाती थी और बाद में उनसे जबरन अश्लील काम करवाती थी। छापेमारी के दौरान दोनों नाबालिगों को पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो से बरामद किया गया।

“बरामद दोनों नाबालिगों ने फोन के माध्यम से सूचना दी थी कि उन्हें वहां जबरन रखकर अश्लील काम कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने टीम के साथ बोडो में त्वरित छापा मारा और दोनों को मुक्त कराया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी महिला मौके से फरार हो गई थी, जिसे बाद में सिरसिया से गिरफ्तार किया गया।

-राजीव कुमार, पचंबा थाना प्रभारी

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed