गिरिडीह: करणपुरा पंचायत में दो स्थानों पर श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती
Last Updated on April 14, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत करणपुरा पंचायत में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती दो अलग-अलग स्थानों पर हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। दोनों ही स्थानों पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया गया और सामाजिक एकता, शिक्षा व समानता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर समता फेलो से आए नवीन कुमार उर्फ नवीन राज टाइगर, पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद वर्मा, समाजसेवी बैजनाथ प्रसाद वर्मा (बज्जू), उपमुखिया भनेश्वर दास, समाजसेवी खुर्शीद अनवर हादी, अध्यक्ष डोमन दास, लूटू कुमार एवं तालेस्वर दास दोनों कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्षों और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की।

नवयुवा अंबेडकर नगर, करणपुरा में आयोजित कार्यक्रम में निवेदक लिटन कुमार भारती, अध्यक्ष बिनोद कुमार रावण, सचिव सोनू दास, कोषाध्यक्ष बालदेव दास तथा सदस्य राजेश दास, चिंतामन दास, अनिल दास एवं नितेश दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं का सराहनीय योगदान देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा संविधान में निहित अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
