गिरिडीह: भाजपाईयों ने मनाया बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती
Last Updated on April 14, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मंगलवार को भीमराव रामजी अम्बेडकर की जयंती के पावन अवसर पर अंबेडकर चौक में भाजपा जिला महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धापूर्वक उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं उन्हें शत्-शत् नमन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और “बाबा साहेब अमर रहें”, “जय भीम” जैसे नारों से पूरे वातावरण को गूंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी साथियों ने बाबा साहेब के अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। उन्होंने भारत के संविधान के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज के कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए उनका संघर्ष सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में भाजपा गिरिडीह महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, प्रदेश मंत्री शालिनी बैशाकियार, नगर निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी रहे डॉ शैलेन्द्र कुमार चौधरी, देवराज, सुरेश मंडल, संगीता सेठ, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश यादव, महामंत्री संदीप डंगाइच, जिला उपाध्यक्ष देवराज, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, सिंकु सिन्हा, मंत्री दीपक यादव, युवा नेता मिथुन चंद्रवंशी, मध्यभाग्य मंडल अध्यक्ष खिरोधर दास, राजकिशोर साव, विवेक गुप्ता (विक्की), सुमन सिन्हा, अमित आर्य, नवीन बर्मन, अजय पाठक, सुरेंद्र लाल,एवं आईटी सेल प्रमुख शाहिल शर्मा, बबलू दास, सूरज दास, गोपी तूरी सहित सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
