गिरिडीह कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र सुदीप ने एसएससी-सीजीएल में झारखंड में लाया प्रथम स्थान

Last Updated on April 12, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। होनहार बिरवान के होत चिकने पात वाली कहावत चरितार्थ कर दिखाया है गिरिडीह कालेज के छात्र, 2021 बैच एनसीसी कैडेट्स गिरिडीह के भोरंडीहा स्थित बंगाली टोला के रहने वाले सुदीप प्रधान ने, जिसने SSC CGL परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 136 और झारखण्ड राज्य…

Last Updated on April 12, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। होनहार बिरवान के होत चिकने पात वाली कहावत चरितार्थ कर दिखाया है गिरिडीह कालेज के छात्र, 2021 बैच एनसीसी कैडेट्स गिरिडीह के भोरंडीहा स्थित बंगाली टोला के रहने वाले सुदीप प्रधान ने, जिसने SSC CGL परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 136 और झारखण्ड राज्य मे 1 नं रैंक प्राप्त कर गिरिडीह का नाम रोशन किया है।

सुदीप प्रधान का चयन Income Tax Inspector पद के लिए हुआ है। उनकी सफलता के लिए एनसीसी सीटीओ प्रो. विनीता कुमारी एवं वार्ड पार्षद समीर दीप ने उनके आवास पर जाकर बधाई दी। उनकी इस सफलता में उनके पिता संजीत प्रधान एवं माता रिंकू प्रधान का महत्वपूर्ण योगदान एवं सहयोग है। उनके परिवार गिरिडीह कालेज परिवार एवं क्षेत्र के लोगों मे खुशी की लहर है। प्रो. विनीता ने बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सुदीप की मेहनत लगन और लगातार संघर्ष का परिणाम है और यह सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

सुदीप प्रधान ने अपनी का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। मौके पर समाजसेवी सुरेश गुप्ता, आशीष चंद्रवंशी, बॉबी वर्मा एवं सुमित प्रधान उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports