निकाय चुनाव के दिन पत्रकारों पर हमला को लेकर राजू खान सहित चार नामजद व अन्य पर एफआईआर दर्ज

Last Updated on March 1, 2026 by Gopi Krishna Verma डीसी व एसपी से मिलकर पत्रकारों ने की दोषियों पर ठोस कार्रवाई की मांग गिरिडीह। पत्रकारों पर हमले को लेकर प्रेस क्लब अब सख्त कदम उठाने को तैयार हो चुके हैं। आइंदा पत्रकारों पर जानलेवा होता रहा है। बीते निकाय चुनाव के दिन भी हुआ।…

Last Updated on March 1, 2026 by Gopi Krishna Verma

डीसी व एसपी से मिलकर पत्रकारों ने की दोषियों पर ठोस कार्रवाई की मांग

गिरिडीह। पत्रकारों पर हमले को लेकर प्रेस क्लब अब सख्त कदम उठाने को तैयार हो चुके हैं। आइंदा पत्रकारों पर जानलेवा होता रहा है। बीते निकाय चुनाव के दिन भी हुआ। इससे अज़ीज़ होकर अब प्रेस क्लब द्वारा दोषियों को सबक सिखाने की तैयारी कर चुके हैं। बताते चलें कि न्यूज कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट, छिनतई और पथराव की घटना को लेकर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्रकार पीयूष मिश्रा के आवेदन के आधार मामला दर्ज किया गया। इसमें चार नामजद और अन्य को आरोपित किया गया है।

23 फरवरी की है घटना, पत्रकार पीयूष के आवेदन पर दर्ज हुई एफआईआर

घटना 23 जनवरी की है। पीयूष कहा है कि वह अपने अन्य पत्रकार साथी निशांत गुप्ता, निशांत कुमार, नवीन कुमार, अमित कुमार, मृणाल सिन्हा, श्रीकांत सिंह, आशीष विश्वकर्मा, राहुल यादव समेत अन्य के साथ बक्शीडीह रोड स्थित पंप के समीप गोली चलने और सड़क जाम की सूचना पर कवरेज के लिए पहुंचे थे। वहां अफरा-तफरी का माहौल था और लोगों के बीच मारपीट हो रही थी। जैसे ही उन्होंने मोबाइल निकालकर रिकॉर्डिंग शुरू की, वैसे ही वहां मौजूद असामाजिक तत्वों ने पत्रकारों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

माइक, आइडी और पहचान पत्र देखकर सभी पत्रकारों को घेर लिया गया और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। हमलावर यह कहते हुए हमला कर रहे थे कि किसी भी पत्रकार को जिंदा नहीं छोड़ना है। पत्रकारों के मोबाइल और एक बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया। जान बचाकर भागने के दौरान पत्रकारों पर पथराव भी किया गया।

राजू खान, मो. वशीम, मो. मिस्टर और राजू खान के दामाद सहित अज्ञात पर दर्ज हुई एफआईआर

पीयूष के आवेदन के आधार पर राजू खान, मो. वशीम, मो. मिस्टर और राजू खान के दामाद समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

दोषियों पर कार्रवाई तय: डीसी-एसपी गिरिडीह

पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर गिरिडीह प्रेसक्लब की एक बैठक सर्किट हाउस में हुई। इस बैठक में 23 फरवरी को पत्रकार पर हुए हमले की तीखी आलोचना की गई। इसके बाद पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ. विमल कुमार से मिलकर उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराया और हमले में शामिल लोगों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

इसे भी पढ़ें:

दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कर हमलावरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। इस घटना में शामिल लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जायेगा। गिरिडीह को अशांत करने की छूट किसी को नहीं दी जायेगी।

“पत्रकारों के साथ मारपीट, छिनतई और पथराव की घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपितों की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी नगर थाना

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports