Last Updated on June 30, 2026 by Gopi Krishna Verma
हुल दिवस के छुट्टी पर गए थे अपने पैतृक गांव रामगढ़ के बालसेग्रा, जमीन विवाद में हुई हत्या

गिरिडीह। गिरिडीह के रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की मामुली जमीन विवाद में पत्थरों से मारकर निर्मम हत्या कर दिया गया है। बताते चलें कि हुल दिवस के छुट्टी पर वे अपने पैतृक गांव रामगढ़ के बालसेग्रा गए थे। मंगलवार को रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बालसेग्रा गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल हूल दिवस के अवकाश पर अपने पैतृक गांव बालसेग्रा गए थे।

अपनी खेत देखने गए थे बालेश्वर, उसी वक्त हुआ हमला
मंगलवार सुबह वे अपनी जमीन देखने के लिए खेत पहुंचे थे। इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते-ही-देखते विवाद हिंसक हो गया और आरोपियों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया।
आरोपियों के गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी
हमले में गंभीर रूप से घायल बालेश्वर पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मांडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र में भी शोक और आक्रोश का माहौल है।




