Last Updated on July 6, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह नगर की ओर से सोमवार को स्टेशन रोड स्थित नगर कार्यालय में नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू की अध्यक्षता में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वीं जयंती मनाया गया। वहीं उनके चित्र पर श्रदां सुमन अर्पित कर मनाया गया और मासिक बैठक आयोजित कर भावी कार्यक्रम पर चर्चा की गई।
इधर एमजीआर अध्यक्ष सिंकू में संबोधित करते हुए कहा कि एक देश दो विधान दो प्रधान दो निशान नहीं चलेंगे यह एक केवल नारा नहीं बल्कि राष्ट्र की एकता अखंडता के प्रति डॉ, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के अट्टू संकल्प का प्रतीक था। आज हम भारत के महान राष्ट्रवादी,चिंतक प्रखर शिक्षाविद, दूरदर्शी राजनीतिक तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125 वी जयंती पर पूरी भाजपा नगर कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

उन्होंने कहा कि 1951 में उन्होंने भारतीय जनसंध की स्थापना की जिसे आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल के रूप में 1980 में निर्माण, जम्मू कश्मीर में एक देश एक संविधान एक ध्वज को भावना को लेकर उनका संघर्ष भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। इधर जिला मीडिया प्रभारी राजेश जयसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान आने वाला पीढ़ियां को सदैव प्रेरित करता रहेगा lराष्ट्र प्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हम सभी को यह संदेश देता है राष्ट्र सर्वोपरि है सत्य, साहस, राष्ट्रभक्ति और जन सेवा के मार्ग पर चलकर सशक्त समृद्ध आत्म निर्भर भारत बनाया जा सकता हैं।

मौके पर नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकु वरिष्ठ नेता संत कुमार लल्लू, चुन्नूकांत, भोलेनाथ गुप्ता, दीपक यादव, राजेश जायसवाल, संजीव कुमार,संजीत सिंह, सुमन सिन्हा, सोनू चौरसिया, पवन शर्मा, अनिल सिंह, टिंकू सिन्हा,संतोष गुप्ता,पवन साव, बबली देवी, अमित आर्या, उत्तम पांडेय, संतोष भारती, दीपक कुमार उजाला, अमरदीप शर्मा, अविनाश केसरी, सरवन सिंह, अरुण गुप्ता, नितेश सिन्हा, बबलू सिंह, उमाशंकर प्रसाद सिन्हा, राहुल राज, श्रेयांश सिन्हा, विकास कुमार, लीलावती देवी, मुन्नी देवी, रामबाबू साव, मनोज कुमार मोहन, सनी कुमार, मनोज कुमार,किरण देवी, सुमन देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




