बिरनी: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बिराजपुर डकैती कांड में एक और अपराधी को किया गिरफ्तार

Last Updated on March 5, 2025 by Gopi Krishna Verma बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के बिराजपुर चौक में स्थित सुरेश मोदी के घर डकैती कांड संख्या 04/2025 मामले में बिरनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, उक्त डकैती कांड में संलिप्त एक और अपराधी मोहम्मद शादिक उर्फ मुखिया पिता अतीक ग्राम श्यामडीह थाना कतरास जिला धनबाद…

Last Updated on March 5, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के बिराजपुर चौक में स्थित सुरेश मोदी के घर डकैती कांड संख्या 04/2025 मामले में बिरनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, उक्त डकैती कांड में संलिप्त एक और अपराधी मोहम्मद शादिक उर्फ मुखिया पिता अतीक ग्राम श्यामडीह थाना कतरास जिला धनबाद को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जिसकी सूचना बिरनी पुलिस ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी।

थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मोहम्मद शादिक के विरुद्ध बोकारो, गिरिडीह, धनबाद समेत कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। इतना हीं नहीं वह बम बनाने में एक्सपर्ट भी हैं। वर्ष 2008 में एक डकैती की योजना बनाने के क्रम में बम तैयार करते समय बलास्ट हो गया था जिसके कारण उसका एक हाथ क्षतिग्रस्त हो गया जिसे डॉक्टर ने इलाज के दौरान काट दिया था।

अपराधी मोहम्मद शादिक के खिलाफ बाघमारा थाना में कांड संख्या 99/2008 एवं 125/2008, कतरास थाना में कांड संख्या 22/2008 एवं 45/2008, जयनगर थाना में कांड संख्या 04/2025, डुमरी थाना में कांड संख्या 10/2025 एवं बलीडीह बोकारो थाना में कांड संख्या 39/2025 दर्ज हैं।

आपको बता दें कि सुरेश मोदी के घर पिछले 2 जनवरी की रात डकैती कांड में आधा दर्जन अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि कई अपराधी अभी भी फरार है। छापेमारी दल में बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज, सरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार समेत रिजर्व पुलिस जवानों की अहम भूमिका रही।

About Author

About the Author

Sunil Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed