Last Updated on January 28, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के डॉ. ए पीजे अब्दुल कलाम विद्यालय, खाखीपिपर में गणतंत्र दिवस के एक दिन बाद भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह, स्थानीय मुखिया समीना खातून, पेशम पंचायत की मुखिया रागिनी सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य बद्री राम, विद्यालय के निदेशक रउफ अंसारी, प्रधानाचार्य कमरुल अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि सगीर अंसारी, जहूर अन्सारी, डॉ अब्बास अन्सारी, अख्तर अन्सारी, तमन्ना परवीन, सफीना खातून गौशिया परवीन और अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काट कर किया।

इस दौरान स्कूली छात्राओं ने मुख्य अतिथियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया, जबकि विद्यालय के शिक्षकों ने बुके और टोपी पहनाकर अतिथियों का सम्मान किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई, जिसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में सलीम अंसारी, जिलनी अंसारी, अमाम अंसारी, गायक अलगुदिया, कलाकार जितेंद्र कुमार, सिराज अंसारी, मंटू, सद्दाम (गिरिडीह के शिक्षक) समेत अन्य विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैकड़ों अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।





