Last Updated on September 18, 2026 by Gopi Krishna Verma

बेंगाबाद (गिरिडीह)। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। मृतक की पहचान स्व. शंकर तुरी के पुत्र जितेंद्र कुमार तुरी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, युवक ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका तत्काल स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिवार के लोगों से पूछताछ कर पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।




