Last Updated on September 16, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया में मंगलवार की देर रात एक 18 वर्षीया युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है।
बताया गया कि युवती ने मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में ही मुफस्सिल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और बुधवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा।
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर चले गए।

इधर, युवती के आत्महत्या करने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मृतका की मां रिंकी देवी का पुलिस ने फर्द बयान दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच के दौरान परिजनों एवं आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
मुफस्सिल थाना पुलिस का कहना है कि मामले में यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) कांड दर्ज कर लिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।




