Last Updated on March 29, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। गावां थाना मोड़ में शुक्रवार को गावां पुलिस ने एन्टी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों चार पहिया व दो पहिया वाहनों को रोक कर उनके डिक्की व वाहन की तलाशी ली गई।

वहीं वाहनों से सम्बंधित कागजातों को भी चेक किया गया। वाहनों की चेकिंग के दौरान वाहन मालिकों के नाम व मोबाइल नंबर भी पुलिस द्वारा दर्ज किया गया। इस संबंध में गावां थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि चुनाव को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।




