Last Updated on March 4, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। गावां थाना में एक नाबालिग लड़का द्वारा एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है।
नाबालिग लड़की और लड़का गावां थाना में आ कर खुद को सरेंडर कर दिया। लड़की के नाना के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया था। मामला उन्तीश फरवरी का है, जब उक्त लड़की को लेकर लड़का फरार हो गया था। लड़की इंटर का एग्जाम देने गावां कन्या उच्च विद्यालय आई थी।

इधर लड़की के नाना के आवेदन पर गावां पुलिस ने गावां थाना में कांड संख्या 16/24 धारा- 366a/ 34 आईपीसी के नामजद अभियुक्त गोविंद कुमार पिता हरिशंकर माल्डा निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरिडीह भेज दिया है।




