Last Updated on February 23, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। भाजपा भरकट्टा मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामाशीष राय के माता के द्वादश कार्यक्रम में केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं बगोदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो सम्मिलित हुए।

इस बीच नेताद्वय ने उनके माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए साथ हीं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्यायों को लेकर बातचीत की।

इस दौरान जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, जिला परिषद सदस्य सूरज सुमन, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, सांसद प्रतिनिधि जिला दिनेश यादव, सांसद प्रतिनिधि जिला प्रशासन देवनाथ राणा, जिला परिषद सांसद प्रतिनिधि नारायण पांडेय, मुखिया सत्येंद्र राउत, सांसद प्रतिनिधि बिनोद यादव, महामंत्री धीरन पासवान, मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बिक्रम कुमार तर्वे, राजू मंडल, रामू यादव, सहित अन्य लोग मौजूद थे।




