कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने झंडा मैदान में किया झंडोत्तोलन

Last Updated on January 27, 2024 by Gopi Krishna Verma सरकार की उपलब्धियों से जनता को कराया अवगत गिरिडीह। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का समारोह झंडा मैदान में आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को परेड की सलामी दे कर की गई। जिसके पश्चात पूर्वाह्न 9:00 बजे झारखंड सरकार के कृषि…

Last Updated on January 27, 2024 by Gopi Krishna Verma

सरकार की उपलब्धियों से जनता को कराया अवगत

गिरिडीह। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का समारोह झंडा मैदान में आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को परेड की सलामी दे कर की गई। जिसके पश्चात पूर्वाह्न 9:00 बजे झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख द्वारा झंडोतोल्लन किया गया।

गणतंत्र दिवस के समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, मौलाना आजाद, सरदार भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर जैसे उन तमाम महापुरूषों को नमन करता हूं, जिनके संघर्षों एवं बलिदानों के कारण हमें आजादी मिली और आजादी के पश्चात् आज के ही दिन हमारे देश में एक स्वतंत्र देश का अपना संविधान लागू किया गया।

समाज के सभी वर्गों को हर संभव आर्थिक सहायता, सामाजिक एवं राजनीतिक अवसर की समानता, युवाओं को रोजगार प्रदान करना, महिला सुरक्षा, कृषि कार्य एवं जिले का सर्वांगीण विकास करना हम सबका दायित्व है। हम सभी गरीबों और विकास से वंचित आबादी को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिये निरंतर प्रयासरत हैं। हम सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अथक रूप से लगे हुए हैं।

राज्य सरकार ने “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यकम” एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं के साथ राज्य के विकास की रूप-रेखा तैयार की है। राज्य सरकार द्वारा तय की गई नीतियों एवं योजनाओं के अनुरूप ही इस जिला के विकास के प्रति हम संकल्पित एवं समर्पित हैं और इसी के तहत जिला प्रशासन द्वारा जमीनी स्तर पर विकास के प्रयास किए जा रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस जिले के निवासियों ने देश में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी देश का गौरव अपनी उपलब्धियों से बढ़ाया है। हम उनका सम्मान करते हैं। जिला प्रशासन ऐसे विशिष्ट कार्य करने वाले गिरिडीह के निवासियों का इस मंच से अभिवादन करता है। गत वर्ष गिरिडीह जिला के लिए शांतिपूर्ण एवं उपलब्धियों का वर्ष रहा है।

शांति एवं खुशनुमा माहौल में हम गिरिडीह के विकास को शिखर तक पहुंचाने का संयुक्त प्रयास करते रहेंगे। सीमित संसाधनों में हम अधिक-से-अधिक प्रगति कर सकें यही हमारा लक्ष्य है। इसके लिए आप सभी गिरिडीह जिला वासियों का सहयोग अपेक्षित है।

इसके अलावा कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने विभिन्न विभाग की निम्नलिखित उपलब्धियां की जानकारी दिए:

स्वास्थ्य विभाग: गिरिडीह सदर अस्पताल, कोविड केयर सेन्टर एवं बरमोरिया में कुल 43 आई.सी.यू. बेड एवं कुल 533 ऑक्सीजन स्पोटेड बेड जिले में उपलब्ध है। जिले में सदर अस्पताल सहित चार स्थानों पर PSA Plant एवं कोविड केयर सेन्टर, बरमोरिया में RTPCR Lab अधिष्ठापित किया गया है। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के अन्तर्गत 88 मरीजों के ईलाज हेतु संबंधित अस्पतालों को 2,86,79,394 (दो करोड़ छियासी लाख उनासी हजार तीन सौ चौरनवे रुपए) उपलब्ध कराया गया है। सदर अस्पताल, गिरिडीह में Blood Separation Unit संचालन हेतु एवं डायलिसिस यूनिट उद्घाटन हेतु तैयार है। रक्त अधिकोष सदर अस्पताल, गिरिडीह से पिछले वर्ष कुल 8164 यूनिट रक्त संग्रह कर लाभुकों को निःशुल्क प्रदान किया गया। जिला अंतर्गत आदिम जनजाति बाहुल्य ग्रामों में चलंत क्लिनिक की स्थापना स्वास्थ्य की देखभाल हेतु की जा रही है।

विशेष केन्द्रीय सहायता (SCA): गिरिडीह जिला अन्तर्गत सरिया, डुमरी, पीरटांड, देवरी एवं गांवा प्रखण्डों में किसानों के आय वृद्धि के लिए “सामुदायिक संकुल विकास के माध्यम से कृषकों के आय वृद्धि हेतु सालोभर उच्च तकनीक द्वारा अतिमूल्यवान या जैविक फसलों की एकीकृत खेती 125 एकड़ भूमि में कराने की स्वीकृति दी गई है। विभिन्न प्रखण्डों में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु “सौर्य ऊर्जा एवं डीजल द्वारा संचालित 48 लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं के क्रियान्वयन की भी स्वीकृति दी गई है। सभी प्रखण्ड के विद्यालयों में एक Science Park एवं पीरटांड प्रखण्ड में Briquetting plant परियोजना का अधिष्ठापन कराया जा रहा है। साथ ही विभिन्न प्रखण्डों में Tomato processing unit, Spice processing Unit & pulse processing unit परियोजना का कार्यान्वयन कराया जा रहा है। विद्यालयों की सुरक्षा हेतु विभिन्न प्रखण्डों के 180 विद्यालयों में बारवेड वायर से घेराबंदी / फेंसिंग का कार्य कराया जा रहा है। तिसरी, गांवा, देवरी, पीरटांड, डुमरी प्रखण्डों में सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना एवं देवरी प्रखण्ड में Moringa Dust Processing Unit की स्थापना कराकर स्थानीय युवक/युवतियों को प्रशिक्षण देने का कार्य कराया जा रहा है। गिरिडीह प्रखण्ड अन्तर्गत अजीडीह स्थित नेत्रहीन विद्यालय में Self Learning Braille Devices के माध्यम से Smart Class की स्थापना कर बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। पीरटांड प्रखंड के चतरो में पर्वतपुर स्कुल के निकट उग्रवाद से निपटने हेतु सुरक्षा प्रक्षेत्र में बैरक के साथ पेयजलापूर्ति, किचन शेड, शौचालय आदि का निर्माण कराया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त विभिन्न सुरक्षा कैम्पों में कमशः न्यू पुलिस लाईन, सी.आर.पी.एफ. कैम्प एवं लटकट्टो आईआरबी पुलिस पिकेट में बैरक का निर्माण कराया जा रहा है।

समाज कल्याण विभाग : साथियों बच्चे देश का भविष्य होते हैं और हमसब यह जानते है कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। अतः बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न योजनाऐं जिले में संचालित हैं। इस वर्ष सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में निर्धारित कुल लक्ष्य 60,000 में से अबतक कुल 32,386 योग्य लाभुकों / बालिकाओं को जिलास्तर पर अनुमोदित करते हुए आच्छादित किया गया है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल लक्ष्य 635 में से अब तक सभी 635 योग्य लाभुकों को लाभान्वित किया गया है। भारत सरकार द्वारा Sponsorship योजनान्तर्गत अनाथ बच्चों, विधवा स्त्री के बच्चों,गंभीर बिमारी से ग्रसित परिवार के बच्चों, बाल मजदूरी से विमुक्त कराए गए बच्चों को प्रति माह 4000/- रूपये की दर से 03 वर्ष तक लाभन्वित किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 324 योग्य लाभुकों को इस योजना से आच्छादित करते हुए लाभान्वित किया गया है।

सामाजिक सुरक्षा : इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय पेंशन योजनाओं एवं राज्य योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ के लिए राज्य सुरक्षा पेंशन योजना तथा स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत ऑनलाईन के माध्यम से वितीय वर्ष 2023-24 में कुल 2,57,951 (दो लाख सनतावन हजार नौ सौ इकावन) पेंशनधारियों को कुल 2,55,86,85,000/- (दो अरब पचपन करोड़ छियासी लाख पचासी हजार) रुपये का भुगतान सीधे उनके खाते में किया गया है। राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में माह दिसम्बर, 2023 तक कुल 246 लाभुकों के बीच 20,000/- (बीस हजार) रूपये की दर से कुल 49,20,000/- (उन्चास लाख बीस हजार) रूपये का भुगतान ऑनलाईन के माध्यम से कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजनान्तर्गत कुल 1,80,147 लाभुकों को माह 2024 का पेंशन भुगतान किया गया।

आपूर्ति : खरीफ विपणन मौसम में वितीय वर्ष 2022-23 में पैक्सों के माध्यम से अबतक 2,027 किसानों से 1,09,286 (एक लाख नौ हजार दो सौ छियासी) क्वींटल से अधिक धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है। मुख्यमंत्री सोना-सोबरन, धोती-साड़ी योजना अंतर्गत कुल 2,81,507 (दो लाख इकासी हजार पांच सौ सात) लाभुकों को लाभ दिया गया है। PVTG डाकिया योजनान्तर्गत कुल 189 लाभुक परिवारों को 35 किलोग्राम अनाज उनके घर तक निःशुल्क पहुंचाया जाता है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा जिले कुल 1,11,198 लाभुकों को ग्रीन राशन कार्ड के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है।

शिक्षा : वर्ष 2023-24 में कुल 296 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों एवं 29 प्रयोगशाला सहायक की नियुक्ति की गयी। झारखण्ड सरकार द्वारा जे गुरूजी ऐप्प का शुभारंभ किया गया है, जिससे डिजिटली शिक्षा की सुविधा छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाती है। Guruji Student Credit Card योजनान्तर्गत 4 प्रतिशत ब्याज दर पर बच्चों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए “सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ” अभियान की शुरूआत की गई है। जिले के 301 विद्यालयों में पोषण वाटिका का निर्माण किया गया है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग : ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं द्वारा शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में 24 अदद बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं 11293 एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना से आच्छादन हेतु योजनाओं पर कार्य कराया जा रहा है। 3,08,870 अदद गृह जल संयोजन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिले में ठोस तरल कचरा प्रबंधन कार्य के लिए समुदाय स्तर पर विभिन्न पंचायतों में कम्पोष्ट पीट, वर्मी कम्पोस्ट, सोकपीट आदि का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर कचरा प्रबंधन हेतु 10 अदद कचरा उठाव वाहन (E-Cart) विभिन्न पंचायतों में वितरण किया गया है।

कल्याण विभागः मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत 274 लाभुकों के बीच 4,56,92,534/- (चार करोड़ छप्पन लाख विरान्वे हजार पांच सौ चौतीस) रूपये का ऋण स्वीकृत कर उनके खाते में हस्तांतरित किया गया। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत 519 लाभुकों के बीच 4044500 (चालीस लाख चौवालिस हजार पांच सौ) रूपये का भुगतान उनके खाते में हस्तांतरित किया गया। गिरिडीह जिला के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति छात्र-छात्राओं को प्री-मैट्रिक छात्रवृति योजना अंतर्गत 19,67,00000/- (उन्नीस करोड़ सड़सठ लाख) रूपये एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृति योजना अंतर्गत 36,68,23,623/- (छत्तीस करोड़ अड़सठ लाख तेईस हजार छः सौ तेईस) रूपये उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। साईकिल वितरण योजना अंतर्गत 44,375 (चौवालिस हजार तीन सौ पचहत्तर) लाभुकों के बीच कुल 19,96,87,500/- (उन्नीस करोड़ छियान्वे लाख सतासी हजार पांच सौ) रूपये का भुगतान किया गया है।

नगर विकास : वित्तीय वर्ष – 2023-24 में अमृत योजना के अंतर्गत लगभग 4.5 करोड़ की लागत से बुढ़आ आहर तालाब एवं सोना अहार तालाब, पचम्बा का जीर्णोद्वार एवं सौन्दर्याकरण का कार्य कराया गया है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत झिंझरी मुहल्ला में दशकों से पड़े हुए कचरे को 6.57 करोड़ रूपये लागत राशि से पूर्ण रूप से सफाई हेतु कार्य प्रारंभ कराया गया है। इससे गिरिडीह शहर कचरा मुक्त हो सकेगा।

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण

1. अबुआ आवास योजना : झारखण्ड सरकार, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अबुआ आवास योजना के अंतर्गत तीन कमरे का पक्का मकान एवं रसोई घर हेतु दो लाख रूपये की सहयोग राशि का प्रावधान किया गया है। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कुल 2,50,783 (दो लाख पचास हजार सात सौ तिरासी) आवेदन प्राप्त हुए। सत्यापन के उपरांत कुल 1,56,148 (एक लाख छप्पन हजार एक सौ अड़तासिल) लाभुक योग्य पाए गए। गिरिडीह जिला को कुल 71,440 (इकहत्तर हजार चार सौ चालीस) लक्ष्य प्राप्त हुआ है। आवास की स्वीकृति हेतु कार्य प्रक्रियाधीन है।

2. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनाः

• मनरेगा अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में एम०आई०एस० के अनुसार मनरेगा अंतर्गत जनवरी 2024 तक 25868 लाख रूपये व्यय किए गए हैं तथा कुल 82.93 लाख मानव दिवसों का सृजन किया गया जो निर्धारित लक्ष्य का 103 प्रतिशत है।

• मनरेगा अंतर्गत योजनाओं में पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए जिला में 100 प्रतिशत योजनाओं का जियो टैगिंग कर लिया गया है।

• मनरेगा योजनान्तर्गत बिरसा हरित ग्राम आम बागवानी योजना के तहत वित्तीय वर्ष-2023-24 में कुल 3102.5 एकड़ में आम बागवानी एवं मिश्रित बागवानी की योजना संचालित की जा रही है। बिरसा सिंचाई कूप सम्वर्द्धन मिशन के तहत जिले को प्राप्त कुल लक्ष्य 8386 (आठ हजार तीन सौ छियासी) के विरूद्ध 8209 (आठ हजार दो सौ नौ) कूप की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिसमें से 1965 कूप में कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। वीर शहीद पोटो हो खेल योजना के तहत वित्तीय वर्ष-2023-24 में प्राप्त लक्ष्य 839 के विरूद्ध 724 योजनाएं स्वीकृत की गयी है एवं 367 योजनाओं में कार्य प्रारम्भ हो चुका है। वित्तीय वर्ष-2023-24 में 1271 डोभा का निर्माण कर परिसम्पतियों के निर्माण तथा अन्य विभागों के अभिसरण से लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

कृषि एवं पशुपालन विभाग : मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत वित्तीय वर्ष2023-24 में जिला पशुपालन कार्यालय गिरिडीह के अंतर्गत कुल 5952 लाभुकों के बीच 127149424 (बारह करोड़ इकहत्तर लाख उनचास हजार चार सौ चौबिस) रूपये एवं जिला गव्य विकास कार्यालय, गिरिडीह के अंतर्गत 658 लाभुकों के बीच 37738490 (तीन करोड़ सतहत्तर लाख अड़तीस हजार चार सौ नब्बे) रूपये उनके खाते में हस्तांतरित किया गया है। इस वर्ष झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना अन्तर्गत 25852 किसानों को लाभ प्रदान किया गया है।

JSLPS, गिरिडीह :

• गिरिडीह जिला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 16931 सखी मंडलों का बैंक लिंकेज के रूप में कुल 504.47 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।

• जिले में Non-Farm गतिविधि के अंतर्गत 59 उत्पाद का उत्पादन किया जा रहा है। कुल 88.25 लाख रूपये का होलसेल तथा खुदरा बिक्री का लक्ष्य प्राप्त किया गया।

• जोहार परियोजना के तहत कुल 204 उत्पादक समूह का गठन किया गया है, जिसमें कुल 10672 परिवारों को जोड़ा गया है इसके अंतर्गत करीब 7.10 करोड़ की राशि उत्पादक समूह को निर्गत की जा चुकी है।

• फुलो झानो आशीर्वाद योजना अंतर्गत दारू- हाँड़िया बनाने और बेचने वाले कुल 1321 दीदियों / महिलाओं को वैकल्पिक रोजगार से जोड़ने के लिए कुल 330.25 लाख की राशि उपलब्ध करायी गई है।

• SVEP परियोजना के अंतर्गत बेंगाबाद एवं डुमरी प्रखण्ड में नये उद्यम की स्थापना के लिए कुल 4.77 करोड़ रूपये लाभार्थियों को प्रदान की गई है।

• जिले में 2 वन धन विकास केन्द्र की स्थापना की गई है।

खेल : गिरिडीह जिला ने खेल स्पर्धाओं में कई उपलब्धियां प्राप्त की जिसमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं –

• 10th World strengthlifting & Incline bench press Championships-2023 के अंतर्गत strengthlifting खेल विद्या में 95 किलो वर्ग में स्वर्ण पद (प्रथम स्थान) एवं कांस्य पदक (तृतीय स्थानं) एवं 115 किलो वर्ग में रजत पदक (द्वितीय स्थान) प्राप्त किए।

• Khelo India women’s League Road Cycling East Zone-2023 के अंतर्गत Cycling में रजत पदक (द्वितीय स्थान) प्राप्त किए।

विधि व्यवस्था : जिले में विधि व्यवस्था के क्षेत्र में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से शांति का माहौल बना हुआ है। इसी का परिणाम है कि विगत वर्ष में विधि व्यवस्था संबंधी कोई गंभीर समस्या उत्पन्न नहीं हुई है। सभी त्यौहार एवं सामुदायिक कार्यक्रम शांतिपूर्वक तरीके सें जिले में सम्पन्न हुए हैं।

26 जनवरी-2024 (गणतंत्र दिवस) के शुभ अवसर पर चिन्हित एवं अधिसूचित आंदोलनकारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये जाने वाले आंदोलनकारियों के नाम निम्नलिखित हैं:

श्री ध्रुवदेव पंडित, श्री महालाल सोरेन, श्री बिरूलाल चौड़े, श्री भुनेश्वर मरांडी, श्री मिथिलेश सिंह, श्री जग्गू महतो, मो निजामुद्दीन अंसारी, श्री जितेन्द्र प्रसाद, श्री आशीष कुमार अग्रवाल उर्फ पप्पू प्रसाद अग्रवाल, श्री ओम प्रकाश महतो, मो मुस्लिम अंसारी।

प्रशस्ति पत्र दिए जाने वाले खिलाड़ियों के नाम निम्नलिखित हैं:

मोहम्मद उस्मान को 10th वर्ल्ड स्ट्रैंथनिंग एंड इंक्लाइंड बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक एवं कांस्य पदक प्राप्त करने हेतु जिला प्रशासन गिरिडीह द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया।श्री हम्माद अख्तर को 10th वर्ल्ड स्ट्रैंथनिंग एंड इंक्लाइंड बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त करने हेतु जिला प्रशासन गिरिडीह द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

सुश्री लक्ष्मी कुमारी को 10th खेलो इंडिया वूमेनस लीग रोड साइकलिंग ईस्ट जॉन 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त करने हेतु जिला प्रशासन गिरिडीह द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

समारोह के दौरान होमगार्ड, एनसीसी सीनियर विंग, गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह, कस्तुरबा गाँधी आवासीय बालिका विधालय गिरिडीह, कार्मेल स्कुल. गिरिडीह, सुभाष पब्लिक स्कूल गिरिडीह, बीएनएसडीएवी स्कूल गिरिडीह, सीसीएलडीएवी स्कूल गिरिडीह, जिला सशस्त्र बल पुरूष एवं महिला, सीआरपीएफ, आईआरबी एवं एसएसबी की एक-एक टुकडी सहित कुल 12 टुकड़ियां परेड में भाग लिए। वहीं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग गिरिडीह, कृषि विभाग गिरिडीह, पशुपालन विभाग गिरिडीह, मत्सय विभाग गिरिडीह, जिला समाज कल्याण कार्यालय गिरिडीह, गव्य विकास कार्यालय गिरिडीह, JSLPS गिरिडीह, डीआरडीए गिरिडीह, उत्पाद विभाग गिरिडीह, जिला उद्योग केन्द्र गिरिडीह, अग्निशमन केन्द्र गिरिडीह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक गिरिडीह, शिक्षा विभाग गिरिडीह एवं जिला आपूर्ति कार्यालय गिरिडीह द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई। इन झांकियों में मत्स्य विभाग की झांकी प्रथम, समाज कल्याण विभाग की झांकी द्वितीय एवं जेएसएलपीएस की झांकी तृतीय स्थान पर रही।

मुख्य स्थलों पर झण्डोत्तोलन का कार्यकम निम्नलिखित अधिकारियों द्वारा किया गया:

समाहरणालय परिसर, गिरिडीह – उपायुक्त, गिरिडीह पुलिस लाईन, गिरिडीह – पुलिस अधीक्षक डीडीसी आवास, गिरिडीह – उप विकास आयुक्त जिला परिषद कार्यालय, गिरिडीह – जिप अध्यक्ष मुनिया देवीनगर निगम, गिरिडीह – उप नगर आयुक्त, गिरिडीह अनुमण्डल कार्यालय, गिरिडीह – एसडीओ, गिरिडीह सिविल सर्जन कार्यालय, गिरिडीह – सिविल सर्जन

About Author

About the Author

Gopi Krishna Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports