झारखंड में हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूपण परीक्षा की तिथि घोषित, 23 दिसंबर तक करें आवेदन
Last Updated on November 29, 2026 by Gopi Krishna Verma
10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा, सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक चलेगी परीक्षा; सचिवालय, प्रमंडलीय और जिला मुख्यालयों में बनाए जाएंगे केंद्र

रांची। झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने राजपत्रित और अराजपत्रित कोटि के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूपण परीक्षा तथा हिंदी लिखने-पढ़ने की योग्यता परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। विभाग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार अगली परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी।

विभाग ने परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2026 को शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
अलग-अलग स्थानों पर बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र
विज्ञापन के अनुसार राजपत्रित कोटि की हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूपण परीक्षा तथा निम्नतर स्तर की हिंदी लिखने-पढ़ने की योग्यता परीक्षा के केंद्र प्रमंडलीय मुख्यालयों में बनाए जाएंगे। वहीं अराजपत्रित कोटि की हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूपण परीक्षा के केंद्र प्रमंडलों के साथ उन जिलों में भी होंगे, जहां प्रमंडलीय मुख्यालय नहीं है।

पलामू एवं कोल्हान प्रमंडल में परीक्षा का संचालन आयुक्त के सचिव द्वारा कराया जाएगा। जबकि रांची, हजारीबाग और दुमका प्रमंडल में परीक्षा की जिम्मेदारी उपनिदेशक, राजभाषा को दी गई है। सचिवालय एवं संबद्ध कार्यालयों में परीक्षा का संचालन कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग (मुख्यालय) द्वारा किया जाएगा।
नियंत्रित पदाधिकारी के माध्यम से देना होगा आवेदन
परीक्षा में शामिल होने वाले पदाधिकारी एवं कर्मचारी अपने नियंत्रित पदाधिकारी के माध्यम से आवेदन करेंगे। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में भरकर संबंधित सचिवालय अथवा जिला मुख्यालयों में 23 दिसंबर तक जमा करना होगा। आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी को अपना पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाना होगा, जिसे संबंधित कार्यालय प्रधान से अभिप्रमाणित कराना अनिवार्य है।

विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा कक्ष में पुस्तक अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच और ईयरफोन लेकर प्रवेश करना प्रतिबंधित रहेगा।
पहले आयोजित परीक्षा का परिणाम भी जारी
विज्ञापन में बताया गया है कि 14 जून 2026 को आयोजित हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूपण परीक्षा तथा हिंदी लिखने-पढ़ने की योग्यता परीक्षा का परीक्षाफल आदेश संख्या 182/रा.भा., दिनांक 6 नवंबर 2026 के माध्यम से प्रकाशित किया जा चुका है। सफल परीक्षार्थियों की सूची और प्रमाणपत्र कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की वेबसाइट dop.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध हैं। संबंधित अभ्यर्थी वेबसाइट से परीक्षाफल और प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

झारखंड सरकार
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग
हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूपण परीक्षा / हिंदी लिखने-पढ़ने की योग्यता परीक्षा
आवेदन पत्र
- आवेदक का नाम : …………………………………………….
- पदनाम : ………………………………………………………..
- राजपत्रित अथवा अराजपत्रित : ………………………………
- जी.पी.एफ. / सी.पी.एफ. / प्रान संख्या : …………………….
- विभाग / कार्यालय का नाम : ………………………………….. जिला : ………………………. प्रमंडल : ……………………….
- शैक्षणिक योग्यता :
- मैट्रिक : □
- ननमैट्रिक : □
- क्या आप पूर्व आयोजित किसी परीक्षा में असफल हुए हैं? : ………………..
- आवेदक का हस्ताक्षर : ………………………. मोबाइल नंबर : ………………..
- आवेदन करने की तिथि : ……………………………………….
- अग्रसारण पदाधिकारी की तिथि सहित हस्ताक्षर एवं मुहर : ………………..
फोटो: कार्यालय प्रधान द्वारा अभिप्रमाणित पासपोर्ट आकार का फोटो यहां चिपकाएं।

प्रवेश पत्र
आवेदक स्वयं भरें
- आवेदक का नाम : …………………………………………….
- पदनाम : ………………………………………………………..
- जी.पी.एफ. / सी.पी.एफ. / प्रान संख्या : …………………….
- विभाग / कार्यालय का नाम : …………………………………..
- शैक्षणिक योग्यता :
- मैट्रिक : □
- ननमैट्रिक : □
- आवेदक का हस्ताक्षर : ………………………. मोबाइल नंबर : ………………..
- आवेदक के हस्ताक्षर तथा फोटो अभिप्रमाणित करने वाले पदाधिकारी का हस्ताक्षर एवं मुहर : ………………………………
फोटो: कार्यालय प्रधान द्वारा अभिप्रमाणित पासपोर्ट आकार का फोटो यहां चिपकाएं।
कार्यालय द्वारा भरा जाएगा
- परीक्षा की तिथि : …………………………………………….
- रोल नंबर : ……………………………………………………
- परीक्षा का समय : सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
- परीक्षा केंद्र का नाम : ……………………………………….
नोट: आवेदन पत्र निर्धारित माध्यम से ही जमा करें। अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2026, शाम 5 बजे है।
