JAC ने जारी किया इंटरमीडिएट व्यावसायिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, एक दिसंबर से शुरू होगा आवेदन

0

Last Updated on November 29, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिना विलंब शुल्क 10 दिसंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म, विलंब शुल्क के साथ 11 से 15 दिसंबर तक मिलेगा मौका

जैक न्यूज। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC), रांची ने इंटरमीडिएट द्विवर्षीय व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 (सत्र 2025-27) के लिए पंजीयन एवं परीक्षा आवेदन प्रपत्र भरने से संबंधित आवश्यक सूचना जारी कर दी है। परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति संख्या 72/2026 के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर 2026 से शुरू होगी। परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा फॉर्म सेक्शन के माध्यम से संबंधित प्लस टू विद्यालयों के प्राचार्य आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

परिषद ने स्पष्ट किया है कि सभी छात्र-छात्राओं का आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर भरवाकर संबंधित कार्यालयों में जमा कराना विद्यालय के प्राचार्यों की जिम्मेदारी होगी। बिना विलंब शुल्क के पंजीयन एवं परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से 10 दिसंबर 2026 तक शाम पांच बजे तक पूरी करनी होगी। वहीं, विलंब शुल्क के साथ 11 दिसंबर से 15 दिसंबर 2026 तक आवेदन जमा करने का अवसर दिया गया है।

पंजीयन एवं परीक्षा आवेदन के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। पंजीयन के लिए सामान्य शुल्क के अतिरिक्त विलंब शुल्क की व्यवस्था भी की गई है। इसी तरह परीक्षा आवेदन में परीक्षा शुल्क, अंकपत्र शुल्क, विविध शुल्क, ओडीपीपीएम शुल्क और प्रमाणपत्र से संबंधित शुल्क शामिल हैं।

परिषद ने निर्देश दिया है कि सभी निर्धारित शुल्क बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से JAC FUND के नाम से देय होंगे। भुगतान रांची, दुमका एवं डालटनगंज में भुगतेय होगा। नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। डाक से भेजे गए आवेदन भी स्वीकार नहीं होंगे। परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन के साथ संबंधित सत्र की नामांकन पंजी की छायाप्रति/सत्यापित प्रति जमा करना अनिवार्य होगा। व्यावसायिक विषयों के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से अग्रसारित निर्धारित प्रपत्र में शिक्षकों की सूची भी उपलब्ध करानी होगी।

पंजीयन एवं परीक्षा आवेदन का शुल्क प्रारूप

1. पंजीयन आवेदन शुल्क

क्र.शुल्क का विवरणराशि
1पंजीयन शुल्क₹250
2ODPPM शुल्क₹120
3आवेदन शुल्क₹250
4पंजीयन विलंब शुल्क₹500
5आवेदन विलंब शुल्क₹500

2. परीक्षा आवेदन शुल्क

क्र.शुल्क का विवरणराशि
1परीक्षा शुल्क₹250
2अंक पत्रक शुल्क₹120
3विविध शुल्क (प्रशासनिक)₹300
4ODPPM शुल्क₹120
5औपबंधिक प्रमाण पत्र शुल्क₹120
6प्रवजन प्रमाण पत्र शुल्क₹120
7विविध शुल्क₹100
8व्यावसायिक प्रायोगिक शुल्क₹400
9परीक्षा विलंब शुल्क₹500
10मूल प्रमाण पत्र शुल्क₹200

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रियानिर्धारित तिथि
बिना विलंब शुल्क1 से 10 दिसंबर 2026
विलंब शुल्क के साथ11 से 15 दिसंबर 2026
आवेदन जमा करने का अंतिम समयशाम 5 बजे

महत्वपूर्ण निर्देश

  • सभी निर्धारित शुल्क बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से JAC FUND के नाम से जमा होंगे।
  • ड्राफ्ट रांची, दुमका एवं डालटनगंज में भुगतेय होना चाहिए।
  • नकद भुगतान स्वीकार नहीं होगा।
  • डाक से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • आवेदन के साथ संबंधित सत्र की नामांकन पंजी की छायाप्रति/सत्यापित प्रति जमा करना अनिवार्य है।
  • व्यावसायिक विषयों के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से अग्रसारित शिक्षकों की सूची भी देनी होगी।

विशेष छूट: विज्ञप्ति के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के नियमित छात्रों को परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। सभी कोटि की नियमित छात्राओं को पंजीयन एवं परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है।

आवेदन कहां से करें: झारखंड अधिविद्य परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के Exam Form सेक्शन से विद्यालय के प्राचार्य आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *