गिरिडीह: प्रदूषण के खिलाफ सड़क पर उतरी JLKM, मशाल जुलूस निकालकर मोंगिया स्टील फैक्ट्री को दिया 10 दिनों का अल्टीमेटम

0

Last Updated on November 23, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। नगर निगम के वार्ड संख्या 35 स्थित टांडीडीह और बुढ़ियाडीह क्षेत्र में मोंगिया स्टील फैक्ट्री द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण और स्थानीय तालाब में गंदा पानी छोड़े जाने के खिलाफ रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इस समस्या के विरोध में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने नागेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में जोरदार मशाल जुलूस निकाला।

एक किलोमीटर तक निकाला गया मशाल जुलूस

प्रदर्शन की शुरुआत फैक्ट्री के सामने स्थित प्रभावित तालाब के पास से हुई। हाथों में जलती मशालें लिए प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में भ्रमण किया और पुनः तालाब के पास पहुंचकर जुलूस का समापन किया।

अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी

जुलूस के दौरान वक्ताओं ने कहा कि फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी और प्रदूषण के कारण आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है और जल स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन को स्पष्ट रूप से 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा के भीतर तालाब में गंदा पानी छोड़ना बंद नहीं किया गया, तो JLKM कार्यकर्ता और ग्रामीण फैक्ट्री के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने को बाध्य होंगे।

प्रदर्शन में ये लोग रहे शामिल

मशाल जुलूस में मुख्य रूप से JLKM नेता नागेंद्र चंद्रवंशी, राकेश वर्मा, अर्जुन पंडित, अशोक यादव, सुरेंद्र यादव, संदीप मल्लाह, राज कुमार, धीरज कुमार और आर्यन कुमार शामिल थे। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों में सुनील पासवान, दिलचंद पासवान, आकाश पासवान, गोलू पासवान, अविनाश पासवान, भारत पासवान, विशाल पासवान और रवि पासवान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *