गिरिडीह में धूमधाम से मनी महाराज जरासंध की 5229वीं जयंती, समाज की एकजुटता का लिया संकल्प

0

Last Updated on November 20, 2026 by Gopi Krishna Verma

जरासंध चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, वक्ताओं ने युवा पीढ़ी से उनके शौर्य और आदर्शों को अपनाने की अपील की

गिरिडीह। शहर के जरासंध चौक पर शुक्रवार को महाराज जरासंध की 5229वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों और स्थानीय नागरिकों ने एकत्रित होकर महाराज जरासंध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

जयंती समारोह में वक्ताओं ने महाराज जरासंध के शौर्य, पराक्रम और गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराज जरासंध का जीवन साहस, संघर्ष और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उनकी ऐतिहासिक विरासत से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। वक्ताओं ने समाज के लोगों से आपसी एकता, सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान जरासंध चौक पर उत्साहपूर्ण माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं दीं और समाज की एकता एवं प्रगति के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

मौके पर प्रदेश संयोजक अजीत कुमार पप्पु, प्रदेश अध्यक्ष भीम रवानी, जिला अध्यक्ष अरबिन्द चन्द्रवंशी, बबलू रवानी, अनूप कुमार, विवेक चन्द्रवंशी, सतीश कुमार, पवन चन्द्रवंशी, सुरेश कुमार, रामु रवानी, बजरंगी चन्द्रवंशी, रितिक चन्द्रवंशी, सुरेन्द्र रवानी, मंटू रवानी, विकास कुमार, शंभु कुमार, विजय कुमार, गोपाल कुमार, किशोर कुमार, बजरंगी राम और धीरज कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *