सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक गंभीर रूप से घायल, नाजुक स्थिति में अस्पताल रेफर

0

Last Updated on November 20, 2026 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। जोरासांख-डबरसैनी मुख्य मार्ग स्थित ग्राम मोहनोडीह के समीप एक सड़क दुर्घटना में एक सरकारी शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक बाइक समेत सड़क से करीब दस फीट दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल शिक्षक को निजी वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, बिरनी प्रखंड के ग्राम अरारी स्थित एक सरकारी विद्यालय में ड्यूटी समाप्त करने के बाद शिक्षक बाइक से अपने घर देवघर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहनोडीह के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित स्कॉर्पियो (संख्या JH 10BE 9053) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस की कार्रवाई व मौके पर मौजूद लोग

घटना की सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल शिक्षक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर भाकपा माले नेता सह जिला कमेटी सदस्य अशरेश तुरी, सूर्यदेव तुरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र शर्मा, अनुज यादव, दिनेश यादव और राजकुमार यादव समेत सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *