भारत मित्र कार्यालय में पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ गरजा प्रेस क्लब गिरिडीह, पत्रकार अभिषेक भारती पर दर्ज मामला वापस लेने की मांग

0

Last Updated on November 18, 2026 by Gopi Krishna Verma

डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष समीक्षा की मांग

गिरिडीह। रांची के ‘भारतमित्र’ न्यूज कार्यालय में हुई पुलिसिया कार्रवाई और पत्रकार अभिषेक भारती के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के विरोध में मंगलवार को प्रेस क्लब गिरिडीह ने जोरदार आक्रोश जताया है। प्रेस क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने गिरिडीह उपायुक्त (डीसी) के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के जरिए पत्रकारों ने इस पूरी घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

पत्रकारिता पर हमला बर्दाश्त नहीं: राकेश सिन्हा

प्रेस क्लब गिरिडीह के अध्यक्ष राकेश सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पत्रकार अभिषेक भारती के खिलाफ दर्ज किया गया मामला पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा की जाए और अभिषेक भारती पर दर्ज मुकदमे को अविलंब वापस लिया जाए।

अध्यक्ष राकेश सिन्हा ने जोर देते हुए कहा, “पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की तानाशाही या अनुचित कार्रवाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पत्रकारों के मान-सम्मान और स्वतंत्रता की रक्षा करना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है।”

इस दौरान गिरिडीह के बड़ी संख्या में पत्रकार एकजुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा न्यायपूर्ण कार्रवाई की पुरजोर मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ये रहे मौजूद

डीसी को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में महासचिव अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष प्रवीण राय, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, प्रमोद चौधरी, सुरेन्द्र सिन्हा, अभिषेक सहाय, सुनील मंथन शर्मा, अमरनाथ सिन्हा, श्रीकांत, बिनोद शर्मा, रिंकेश कुमार, पीयूष मिश्रा, गौरव कुमार, जगजीत सिंह बग्गा, अजय सिंह, विकास सिंह, मनोज कुमार, योगेश्वर दास, आशीष विश्वकर्मा, संतोष तिवारी, गौतम कुमार, शाहिद कयूम, नमन नवनीत, राजीव शाहा, विवेक गुप्ता, विनोद कुमार, अजित कुमार समेत कई अन्य पत्रकार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed