गिरिडीह: छठ महापर्व के दौरान बड़ा हादसा, उगते सूर्य को अर्घ्य देने गई 6 वर्षीय मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत

0

Last Updated on November 16, 2026 by Gopi Krishna Verma

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पुतरिया स्थित पोखरिया तालाब की घटना, परिवार में पसरा मातम

गिरिडीह। जिले के गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पुतरिया स्थित पोखरिया तालाब में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर उगते भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के दौरान पैर फिसलने या गहरे पानी में चले जाने से एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची करिश्मा कुमारी, पिता मंटू वर्मा की पानी में डूबकर मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छठ घाट पर भारी भीड़ और उत्सव का माहौल था। इसी दौरान बच्ची अचानक गहरे पानी में चली गई। जब तक परिजनों और स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी और उसे पानी से बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस अचानक हुई दुर्घटना से घाट पर कोहराम मच गया और महापर्व की खुशी पलभर में मातम में बदल गई।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन और गणमान्य लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed