गिरिडीह: माउंट जिरामो वनस्थली विद्यापीठ में चोरी का खुलासा, 11 कंप्यूटर और अन्य उपकरणों के साथ 2 गिरफ्तार

0

Last Updated on November 11, 2026 by Gopi Krishna Verma

बगोदर थाना क्षेत्र के धरगुल्ली स्थित विद्यालय से चोरी हुए थे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए की बरामदगी

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने माउंट जिरामो वनस्थली विद्यापीठ (धरगुल्ली) में हुई चोरी की बड़ी वारदात का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर विद्यालय से चुराए गए सभी कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद कर लिए हैं।

क्या था पूरा मामला

विद्यालय के निदेशक सुभाष कुमार गुप्ता ने 9 नवंबर 2026 को बगोदर थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन में बताया गया था कि 3 नवंबर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल से 11 कंप्यूटर सेट चोरी कर लिए हैं। इस शिकायत के आधार पर बगोदर थाना कांड संख्या– 215/26 के तहत बी.एन.एस. की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विशेष टीम ने की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बगोदर-सरिया) के मार्गदर्शन और पुलिस निरीक्षक (सरिया अंचल) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर सघन छापेमारी की।

इसी क्रम में 10 नवंबर 2026 की शाम धरगुल्ली क्षेत्र से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  • राजेश साव (उम्र– करीब 20 वर्ष), पिता– कौलेश्वर साव
  • योगेन्द्र साव (उम्र– करीब 20 वर्ष), पिता– भोला साव (दोनों निवासी: धरगुल्ली, थाना– बगोदर, जिला– गिरिडीह)

बरामद सामानों की सूची:

  • मॉनिटर: 11 पीस
  • CPU: 05 पीस
  • कीबोर्ड: 07 पीस
  • प्रिंटर: 01 पीस
  • कंप्यूटर कनेक्शन केबल: 16 पीस

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed