हत्या के बाद बिहार के नवादा में छिपा था आरोपी, धनवार के होटल से गिरफ्तार

0

Last Updated on November 9, 2026 by Gopi Krishna Verma

हैदर अली हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, गुप्त सूचना पर एसपी ने गठित की थी विशेष टीम, छापेमारी के बाद दबोचा गया 26 वर्षीय सनाउल्लाह अंसारी

गिरिडीह। धनवार थाना क्षेत्र में मो. हैदर अली की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खोरीमहुआ निवासी मो. सनाउल्लाह अंसारी (26 वर्ष), पिता अब्दुल रहीम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हत्या की घटना के बाद आरोपी बिहार के नवादा में जाकर छिपा हुआ था। हालांकि, पुलिस की लगातार छापेमारी के दबाव में वह दोबारा गिरिडीह लौट आया, जहां उसे एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पांच नवंबर 2026 को धनवार थाना क्षेत्र में मो. हैदर अली की मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में धनवार थाना कांड संख्या 287/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। इसी बीच आठ नवंबर को पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को गुप्त सूचना मिली कि कांड का प्राथमिकी अभियुक्त सनाउल्लाह अंसारी घटना के बाद नवादा (बिहार) में रह रहा है।

सूचना मिलते ही एसपी ने विशेष छापेमारी टीम गठित कर नवादा भेजी। टीम ने वहां आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी नवादा से भागकर वापस गिरिडीह पहुंच गया और धनवार थाना क्षेत्र के डोमायडीह स्थित महाराजा होटल में छिप गया। इसी दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी दल में धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गोबिन्द साव, विकास कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार तथा धनवार थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed