सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 65 पदों पर भर्ती: 10 नवंबर 2026 है आवेदन की अंतिम तिथि, जानें योग्यता और फीस
Last Updated on November 8, 2026 by Gopi Krishna Verma
महत्वपूर्ण विवरण, आयु सीमा, वेतनमान और ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया यहाँ देखें

Vacancy: सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 65 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। प्रशासनिक आवश्यकताओं या रजिस्ट्री की जरूरतों के अनुसार पदों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है। जो उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

1. शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य विवरण
- योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- शॉर्टहैंड एवं टाइपिंग: अंग्रेजी में शॉर्टहैंड की गति 110 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। साथ ही, कंप्यूटर संचालन का ज्ञान और टाइपिंग की गति 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
- वेतनमान: 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये।
- आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी, एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
- चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, शॉर्टहैंड, टाइपिंग गति परीक्षण और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।

2. आवेदन शुल्क
- सामान्य/अन्य: 1,500 रुपये।
- आरक्षित वर्ग: ओबीसी, एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये शुल्क देय है।
3. ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट (
[https://www.sci.gov.in](https://www.sci.gov.in)) पर जाएं। - होमपेज पर ‘Notices’ में ‘Recruitments’ पर क्लिक करें।

- अब ‘Detailed advertisement for recruitment to the post of Senior Personal Assistant …’ पर क्लिक करें।
- नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी, जिसे पढ़कर अपनी योग्यता की अच्छी तरह जाँच कर लें।
- इसके बाद पिछले पेज पर वापस आएं और ‘Link to submit online applications for the post of Senior Personal Assistant’ पर क्लिक कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
