Last Updated on September 15, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना परिसर के ठीक सामने स्थित एक मकान में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चौबीस वर्षीय शुभम कुमार, पिता सुखदेव गोप, सिजुआ, गांडेय के रूप में हुई है, जो थाना के सामने स्थित अपने मामा के घर में रह रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और उसे अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए भेज दिया है।
पुलिस जांच जारी
युवक ने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की हर कोण से जांच कर रही है। वहीं, इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




