Last Updated on September 14, 2026 by Gopi Krishna Verma
अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ (AIIEA) द्वारा आयोजित किया गया शोक सभा

गिरिडीह। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ (AIIEA), गिरिडीह के तत्वावधान में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) शाखा कार्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने की। शोक सभा में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और अभिकर्ताओं ने झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
शोक सभा में वक्ताओं ने दिवंगत मंत्री के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
‘गिरिडीह और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति’
शोक सभा को संबोधित करते हुए सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से न केवल गिरिडीह, बल्कि पूरे झारखंड राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके जाने से गिरिडीह की राजनीति में जो शून्यता आई है, उसे भर पाना बेहद कठिन है। वे एक मृदुभाषी, सुलझे हुए राजनेता, बेहद सक्रिय जनप्रतिनिधि और हमेशा जन-सरोकारों से जुड़े रहने वाले जननेता थे।

सभा में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें ‘हरदिल अजीज’ और दूरदर्शी राजनेता बताया। वक्ताओं ने कहा कि उनका सपना गिरिडीह और पूरे झारखंड का सर्वांगीण विकास कर उसे देश के मानचित्र पर अग्रणि स्थान पर स्थापित करने का था।
ये लोग थे उपस्थित
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संजय शर्मा, अनुराग मुर्मू, विजय कुमार, कुमकुम बाला वर्मा, उमानाथ झा, राजेश कुमार, कुलजीत कुमार, रवि, अंशु सिंघानिया, रोशन कुमार, अभय कुमार, माहेश्वरी वर्मा, प्रदीप कुमार, देवनाथ दास, प्रदीप प्रसाद, सुनील कुमार वर्मा, दिनेश कुमार और हिमांशु शेखर सहित एलआईसी के कई अधिकारी, कर्मचारी एवं अभिकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




