Last Updated on September 3, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। बरगंडा सार्वजनिक काली मंडा विश्वनाथ मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई पूजा कमेटी का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से अजय बागड़िया को अध्यक्ष, दुर्गा राम को उपाध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल को सचिव रविरंजन कुमार एवं ज्वाहर साह को सह-सचिव नंदन दारूका को कोषाध्यक्ष तथा रूपक केडिया को सह-कोषाध्यक्ष चुना गया।

नई कमेटी के गठन के साथ आगामी दुर्गा पूजा को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ आयोजित करने तथा पूजा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने पर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।




