Last Updated on September 1, 2026 by Gopi Krishna Verma
07 सितंबर को सदर प्रखंड में MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति एवं जिला समिति के निर्देशानुसार ‘MMDR संशोधन विधेयक 2026’ के विरोध में पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत मंगलवार को सिकदारडीह पंचायत में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बतौर पर्यवेक्षक शामिल झामुमो के जिला सह-सचिव दिलीप रजक ने कहा कि MMDR संशोधन विधेयक झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा से जुड़े अधिकारों को प्रभावित करने वाला है। इसके खिलाफ पंचायत स्तर तक लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है।

पर्यवेक्षक सह झामुमो प्रखंड सचिव (पूर्वी गिरिडीह) सरफुद्दीन अंसारी ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर यहाँ के स्थानीय लोगों का अधिकार है और इसके लिए लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ आवाज उठाई जाएगी।
झामुमो के वरिष्ठ नेता कमल दास ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार गांव-गांव जाकर लोगों को इस विधेयक के संभावित दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी।
मुखिया प्रतिनिधि महताब मिर्जा ने कहा कि झारखंड के हित और अधिकारों की रक्षा के लिए झामुमो के सभी कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं। वहीं, झामुमो की प्रखंड स्तरीय महिला नेत्री माला देवी ने कहा कि महिलाओं एवं ग्रामीणों को भी इस जनजागरण अभियान से जोड़कर आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

बैठक में आगामी 07 सितंबर 2026 को सदर प्रखंड, गिरिडीह में MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पंचायत स्तर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।




