Last Updated on August 27, 2026 by Gopi Krishna Verma
बच्चों ने रचनात्मकता से दर्शाया भाई-बहन का प्रेम

गिरिडीह। रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर गुरुवार को गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत ज्वाला पब्लिक स्कूल केंदुआगढाह में राखी बनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक रणधीर प्रसाद ज्वाला ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और सुंदर राखी निर्माण तथा सजावट में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से भाई-बहन के पवित्र प्रेम और इस पावन रिश्ते की महत्ता को बेहद रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों और उनके अभिभावकों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।




