Last Updated on August 16, 2026 by Gopi Krishna Verma



गिरिडीह। ज़िले के बेंगाबाद प्रखंड़ अंतर्गत ज्वाला पब्लिक स्कूल केंदुवागढहा में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खूब हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण गिरिडीह कॉलेज बीएड विभाग के प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा, उप मुखिया कृष्णा कुमार वर्मा, वार्ड सदस्य संजय कुमार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा परेड कर उपस्थित अतिथियों को स्वागत किया गया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां देते हुए कहा कि सभी के प्रयास से हमारा देश भारत प्रगति की ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ज्वाला पब्लिक स्कूल ने बेहतर कार्य किया है। आने वाले दिनो में इस क्षेत्र से बड़े पैमाने पर लोग ऊंचे स्तर पर विराजमान होंगे।

विशिष्ट अतिथि नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व उपनिदेशक गोपाल चंद्र ओझा ने कहा कि आज का दिन उन स्वतंत्रता सेनानी और बलिदानों को नमन करने का है, जिनकी बदौलत देश को आजादी मिली। विद्यालय निदेशक ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व को भारत के सभी धर्मों व जातियों के लोग लोग पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। यह दिन उन महान योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर श्रद्धांजलि देने का भी है जिन्होंने भारत को स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।
विद्यालय निदेशक रणधीर प्रसाद ज्वाला ने कहा कि बीते कुछ दिन पूर्व ब्रेन हंट ओलयमपेड द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमे प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।वहीं विद्यालय के बच्चों के द्वारा एक-से-एक बढ़कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाट्य कार्यक्रम, काव्य पाठ, स्पीच प्रस्तुत किया गया। वहीं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एवं परेड में शामिल कैप्टेन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन पप्पू कुमार वर्मा ने किया।

मौके पर जिला परिषद केदार हाजरा, उप मुखिया कृष्णा कुमार, पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा देवी, वार्ड सदस्य संजय कुमार, कर्णपुरा मुखिया राजेन्द्र वर्मा, मुन्ना वर्मा, शिबू वर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक लखेश्वर राणा, शिक्षक भुनेश्वर महतो, रामप्रसाद महतो, शेखलाल वर्मा, विद्यालय निदेशक रणधीर प्रसाद ज्वाला, शिक्षक पप्पू वर्मा, राज कुमार वर्मा, राज कुमार वर्मा, तानिया विश्वकर्मा, अंजनी प्रसाद, कोमल कुमारी ज्वाला, शालू कुमारी, प्रकाश यादव, पंकज कुमार, मुकेश कुमार समेत सैकड़ों अभिभावकगण लोग उपस्थित थे।




