Last Updated on July 26, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। रविवार को गिरिडीह जिले में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए के रीजन 5 के 13 क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और पदाधिकारियों का स्कूलिंग कार्यक्रम लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के द्वारा सेलिब्रेशन मैरिज हॉल सिरसिया गिरिडीह में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक गवर्नर लायन शुभ्रा मजूमदार थी तथा कार्यक्रम का संचालन जी एल टी कोऑर्डिनेटर लायन राहुल वर्मा किए। कार्यक्रम में ज़ोन चेयरपर्सन लायन प्रेम पाठक और लायन सतीश कुमार उपस्थित थे।

पूर्व जिलापाल लायन सिद्धार्थ मजूमदार और लायन माधव लखोटिया, लायन गणेश सिंह, लायन दीपक चौबे तथा लायन प्रकाश अरोरा ट्रेनर के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में गिरिडीह, देवघर , मधुपुर, दुमका, धनवार, इसरी, बगोदर झुमरी तिलैया के लायंस क्लब के 60 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ज़िलापाल लायन शुभ्रा मजूमदार ने डिस्ट्रिक्ट और इंटरनेशनल लक्ष्य को विस्तार से पदाधिकारियों को बताया। वहीं जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन राहुल वर्मा ने स्कूलिंग की आवश्कता पर प्रकाश डाला।
तमाम ट्रेनर ने लायन पदाधिकारियों को अध्यक्ष सचिव तथा कोषाध्यक्ष के कार्यों और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने सदस्यों से कहा कि मानव सेवा और सामाजिक सेवा के कार्यों को ऎसे करें कि इसका लाभ जरूरतमंदों को मिल सके। धन्यवाद ज्ञापन रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता, क्लब अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन, सचिव लायन डॉ सुमन कुमार, कोषाध्यक्ष लायन मसरूर आलम सिद्दकी, लायन गौतम सागर, लायन राहुल कुमार, लायन दशरथ प्रसाद, लायन उदय भदानी, लायन राहुल कृष्णा लायन अरविंद कुमार, लायन अवनीश, अंशु सहित कई सदस्यों का अहम योगदान दिया।




