जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उपमहापौर से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की रखी मांग

Last Updated on June 1, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। नगर निगम सभागार में सोमवार को गिरिडीह के विकास, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, सचिव प्रमोद जैन, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन…

Last Updated on June 1, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। नगर निगम सभागार में सोमवार को गिरिडीह के विकास, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, सचिव प्रमोद जैन, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव राकेश मोदी समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

प्रतिनिधिमंडल ने उपमहापौर सुमित कुमार से मुलाकात कर शहर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान बड़ा चौक स्थित क्षतिग्रस्त कुएं के जीर्णोद्धार, टुंडी रोड की जर्जर सड़कों और नालियों की समस्या सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

उपमहापौर सुमित कुमार ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि नगर निगम द्वारा सभी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है तथा प्राप्त सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आधारभूत संरचनाओं के सुधार को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने नगर निगम से जनहित के कार्यों में तेजी लाने की अपेक्षा जताई।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports