प्रवासी मजदूर का मुंबई में निधन, विधायक नागेन्द्र महतो ने परिजनों को बंधाया ढाढस

Last Updated on May 31, 2026 by Gopi Krishna Verma बिरनी। भरकट्ठा ओपी क्षेत्र अंतर्गत केशोडीह पंचायत के ग्राम बराई निवासी विजय तुरी 28 वर्ष पिता जानकी तुरी की मुंबई में असामयिक निधन हो गया। जैसा कि ग्रामीणों ने बताया कि विजय तुरी मुंबई में भवन निर्माण कार्य में मजदूरी का काम किया करता था।…

Last Updated on May 31, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। भरकट्ठा ओपी क्षेत्र अंतर्गत केशोडीह पंचायत के ग्राम बराई निवासी विजय तुरी 28 वर्ष पिता जानकी तुरी की मुंबई में असामयिक निधन हो गया। जैसा कि ग्रामीणों ने बताया कि विजय तुरी मुंबई में भवन निर्माण कार्य में मजदूरी का काम किया करता था।

घटना के बाद उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को गांव पहुंचा।पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की सूचना मिलने पर बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो मृतक के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस दौरान विधायक ने संबंधित ठेकेदार से बातचीत कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही श्रम विभाग की ओर से मिलने वाली सहायता एवं मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं तथा उन्हें हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

मौके पर जिप सदस्य सूरज सुमन,मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, मुखिया केके वर्मा, मुखिया निरंजन वर्मा, प्रमुख, उप प्रमुख, ओपी थाना प्रभारी आजाद तुरी, बिनोद मंडल, रोहित वर्मा, दिलीप तुरी महेंद्र तुरी सहदेव तुरी, बजरंगी तुरी, सागर तुरी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

About Author

About the Author

Sunil Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports